गोंडा: DM ने केंद्र व्यवस्थापकों के साथ परीक्षा को लेकर जिला पंचायत सभागार में किया बैठक, परीक्षा के दौरान लागू रहेगी धारा 144
Gonda, Gonda | Feb 21, 2024 यूपी बोर्ड परीक्षा को लेकर जिला पंचायत सभागार में DM नेहा शर्मा ने केंद्र व्यवस्थापकों के साथ बैठक किया,DM ने कहा, नकल विहीन परीक्षा सम्पन्न कराने में केंद्र व्यवस्थापक पूरा सहयोग करें। जिन केंद्रों पर परीक्षार्थी नकल करते हुए पकड़े जाएंगे, वहां के कक्ष निरीक्षक के विरुद्ध कार्रवाई की जाएगी। तथा परीक्षा के दौरान परीक्षा केंद्र के बाहर धारा 144 लागू रहेगी।