मानपुर: बाधवगढ़ टाइगर रिजर्व मे इस साल लगभग 2 लाख पर्यटक पहुंचे,लगभग 19 करोड़ की हुई आय, पिछले साल से 30 हजार ज्यादा पहुंचे
Manpur, Umaria | Jul 1, 2026 विश्व प्रसिद्ध बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व में इस पर्यटन सत्र के दौरान रिकॉर्ड संख्या में पर्यटक पहुंचे। इस साल लगभग दो लाख से अधिक पर्यटकों ने बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व मे का भ्रमण किया, जो पिछले साल की तुलना में लगभग 30 हजार अधिक है।पर्यटन गतिविधियों से इस सत्र में बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व को 19 करोड़ रुपये से अधिक का राजस्व अर्जित हुआ है।