ओबरा: नधीरा गांव में आकाशीय बिजली गिरने से महिला घायल, म्योरपुर सीएचसी में किया गया भर्ती
Obra, Sonbhadra | Jul 28, 2026 सोनभद्र के म्योरपुर ब्लॉक स्थित नधीरा गांव में सोमवार शाम आकाशीय बिजली गिरने से एक महिला घायल हो गई। परिजनों ने उसे तुरंत (सीएचसी) म्योरपुर में भर्ती कराया।बताया जा रहा है कि नधीरा गांव निवासिनी 45 वर्षीय सत्यवती जो राजेश कुमार की पत्नी हैं, सोमवार शाम लगभग 7 बजे अपने घर के पास गाय दुह रही थीं। इसी दौरान तेज गरज-चमक के साथ आकाशीय बिजली गिरी।