आंदर: नगर पंचायत आंदर में मतदाताओं को जागरूक करने के लिए चलाया गया हर घर दस्तक अभियान
Andar, Siwan | May 10, 2024 आंदर प्रखंड के नगर पंचायत में शुक्रवार को बीडीओ कुणाल कुमार की अध्यक्षता में लोकसभा चुनाव में 25 मई को शत प्रतिशत मतदान कराने के लिए हर घर दस्तक अभियान चलाकर बीएलओ वीरेंद्र प्रसाद यादव द्वारा मतदाताओं को जागरूक किया गया। इस दौरान दर्जनों की संख्या में मतदाता उपस्थित थे।