आंदर: सुल्तानपुर विद्यालय में लोकसभा चुनाव को लेकर मतदान केंद्रों का बीडीओ ने किया निरीक्षण
Andar, Siwan | May 8, 2024 लोकसभा चुनाव में 25 मई को होनेवाले मतदान को लेकर आंदर प्रखंड के आंदर नगर पंचायत के राजकीय उत्क्रमित मध्य विद्यालय सुल्तानपुर में मतदान केंद्र संख्या 281, 282, 283 एवं 284 का बीडीओ कुणाल कुमार ने निरीक्षण किया। इस दौरान बीसीओ राजू कुमार, शिक्षक श्यामबाबू यादव, सोनू कुमार, अभिषेक कुमार, दिनेश यादव समेत आदि कर्मी उपस्थित थे।