पिंड्रा: सिंधोरा पुलिस ने पेट्रोल पंप पर पिस्टल दिखाकर पेट्रोल भरवाने वाले दो अभियुक्तों को किया गिरफ्तार
वाराणसी में मंगलवार को सिंधोरा थाना क्षेत्र की पुलिस ने पेट्रोल पंप पर पिस्तौल दिखाकर पेट्रोल भरवा कर फरार होने वाले दो अभियुक्त को गिरफ्तार किया। पुलिस ने बताया कि पेट्रोल पंप के संचालक के द्वारा इसकी शिकायत की गई थी और इसका एक वीडियो भी सीसीटीवी कैमरे में कैद हुआ था, जो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ। दोनों अभियुक्त की पहचान कर उन्हें गिरफ्तार किया गया।