कसिया: कसया पुलिस ने फर्जी जीएसटी अधिकारी बनकर ट्रक सहित चालक को अगवा करने वाले 4 अभियुक्तों को किया गिरफ्तार
कसया थाने की पुलिस टीम ने स्क्रैप लदे ट्रक को चालक प्रमोद यादव सहित अगवा कर कसया में लाकर लूट करने वाले 04 अभियुक्तों आलोक सिंह पुत्र राकेश सिंह निवासी कसया, राजेश पटेल पुत्र सूर्यभान पटेल निवासी बहोरापुर थाना कसया, सुनील गुप्ता पुत्र लक्ष्मण गुप्ता निवासी सिंघलजोडी थाना कुबेरस्थान व सोनू कश्यप पुत्र छिद्दू कानपुर को गिरफ्तार किया है।