कांके: लोक भवन में राज्यपाल ने झारखण्ड बधिर क्रिकेट संघ के खिलाड़ियों से की मुलाकात
Kanke, Ranchi | May 7, 2026 लोक भवन में गुरुवार दोपहर करीब 12 बजे राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार ने झारखण्ड बधिर क्रिकेट संघ के अध्यक्ष दीपक यादव के नेतृत्व में खिलाड़ियों के शिष्टमंडल से मुलाकात की। मुलाकात के दौरान खिलाड़ियों ने बताया कि सीमित संसाधनों और विषम परिस्थितियों के बावजूद तृतीय टी-20 नेपाल डीफ क्रिकेट टूर सीरीज ऑफ इंडिया में शानदार प्रदर्शन करते हुए खिताब जीता है।