सिधवलिया: बैकुंठपुर थाना परिसर में मोहर्रम पर्व को लेकर शांति समिति की बैठक हुई, मौके पर थाना अध्यक्ष सहित अन्य पदाधिकारी मौजूद
गोपालगंज : एसपी विनय तिवारी के निर्देश पर बैकुंठपुर थाना परिसर में मोहर्रम पर्व को लेकर शांति समिति की बैठक हुई। थानाध्यक्ष अंकित कुमार ने कहा कि पर्व के दौरान कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस पूरी तरह सतर्क रहेगी। सोशल मीडिया पर भड़काऊ टिप्पणी या अफवाह फैलाने वालों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी। लोगों से आपसी भाईचारा बनाए रखने की अपील की गई।