हज़ारीबाग: विधायक और सांसद प्रतिनिधि पीड़ित परिवार से मिलने पहुंचे
हजारीबाग के कटकमदाग थाना क्षेत्र की कूद बस्ती में हुए दर्दनाक जहरीली गैस हादसे पर विधायक ने गहरा दुख जताया है। विधायक ने कहा कि एक ही परिवार के तीन लोगों की मौत बेहद दुखद घटना है। उन्होंने पीड़ित परिवार के प्रति संवेदना व्यक्त करते हुए प्रशासन से हरसंभव मदद और घायल के बेहतर इलाज की मांग की। साथ ही मामले की जांच कर उचित कार्रवाई करने की बात कही।