बिसौली: बदायूं की समाजवादी पार्टी का प्रतिनिधि मंडल SSP से मिला, शहर में अखिलेश के आपत्तिजनक पोस्टर लगाने पर कार्रवाई की मांग की
Bisauli, Budaun | May 27, 2026 बदायूं की विधानसभा सहसवान से विधायक बृजेश यादव के नेतृत्व में समाजवादी पार्टी का एक प्रतिनिधिमंडल SSP सुश्री अंकिता शर्मा से मिला। उन्होंने एक ज्ञापन SSP को दिया। उन्होंने कहा कि शहर में पूर्व मुख्यमंत्री व समाजवादी पार्टी के मुखिया अखिलेश यादव के आपत्तिजनक पोस्टर लगाकर माहौल बिगाड़ने की कोशिश की गई है।