झुंझुनू: इंद्रपुरा-जैतपुरा सड़क निर्माण में घटिया सामग्री के इस्तेमाल पर ग्रामीणों का गुस्सा फूटा, रास्ता जाम कर किया प्रदर्शन
झुंझुनू जिले के गुढ़ागौड़जी इलाके के इंद्रपुरा से जैतपुरा जाने वाली सड़क पर ठेकेदार द्वारा घटिया निर्माण सामग्री का इस्तेमाल किए जाने को लेकर गुरुवार को ग्रामीणों का गुस्सा फूट पड़ा। सुबह ग्रामीणों ने ठेकेदार पर घटिया निर्माण सामग्री लगाने का आरोप लगाते हुए सड़क पर बैठकर रास्ता जाम करते हुए प्रदर्शन शुरू कर दिया। प्रदर्शन की सूचना पर अधिकारी भी मौके पर पहुंचे।