बरकागाँव: बड़कागांव के पर्यटन स्थलों के विकास के लिए विधायक रोशन लाल चौधरी ने पर्यटन निदेशक को मांग पत्र सौंपा
बड़कागांव विधानसभा क्षेत्र के प्रमुख पर्यटन एवं धार्मिक स्थलों को राज्य के पर्यटन मानचित्र पर विशेष पहचान दिलाने की दिशा में विधायक रोशन लाल चौधरी ने महत्वपूर्ण पहल की है। उन्होंने झारखंड पर्यटन निदेशालय, रांची के निदेशक नमन प्रियेश लकड़ा को पत्र सौंपकर क्षेत्र के प्रमुख पर्यटन स्थलों के समग्र विकास तथा आवश्यक आधारभूत सुविधाएं उपलब्ध कराने की मांग की है।