मोतिहारी: मोतिहारी के जिलाधिकारी ने की समीक्षात्मक बैठक, दिए आवश्यक निर्देश
मोतिहारी मे स्थित डॉ राजेंद्र प्रसाद सभागार में अंतर विभागीय समन्वय बैठक की अध्यक्षता करते हुए जिलाधिकारी ने कहा कि सभी जिला स्तरीय पदाधिकारी एवं अनुमंडल स्तरीय पदाधिकारी अपने कार्यालय सहित अपने अधीनस्थ कार्यालय के कार्य एवं पदाधिकारी के कार्यों की नियमित रूप से समीक्षा करें और यह भी देखें की पदाधिकारी पर्सनल कैपेसिटी में क्या कार्य किए हैं।