रीठी: ई-विकास पोर्टल पर रीठी जनपद सभा कक्ष में हुई समीक्षा बैठक
Rithi, Katni | Apr 8, 2026 कटनी जिले के रीठी जनपद सभा कक्ष में ई-विकास पोर्टल के संबंध में एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। इस बैठक का उद्देश्य पोर्टल के सुचारू संचालन एवं इसके प्रभावी क्रियान्वयन को सुनिश्चित करना रहा। बैठक में जनपद पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी की उपस्थिति में जनपद के समस्त कर्मचारी, ग्राम पंचायत सचिव, ग्राम रोजगार सहायक एवं कृषि विस्तार अधिकारी शामिल हुए।