मोहनपुर: एसडीपीओ के नेतृत्व में छापामारी, 33 किलो गांजे के साथ दो लोग गिरफ्तार: एसपी
सीडीपीओ के नेतृत्व में गुप्त सूचना के आधार पर विशेष छापेमारी दल का गठन किया गया टीम ने कार्रवाई करते हुए दो व्यक्तियों और एक विधि विरुद्ध बालक को करीब 33 केजी गांजा के साथ पकड़ लिया।जिसकी जानकारी देवघर एसपी सौरभ ने गुरुवार के शाम 4:00 बजे प्रेस कॉन्फ्रेंस कर दी उन्होंने कहा कि नशा उन्मूलन अभियान में सहयोग करें और किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना पुलिस को दे।