गुना नगर: नानाखेड़ी में मारपीट और लूट, कैंट थाना पुलिस ने दो आरोपियों को किया गिरफ्तार
गुना कैंट थाना पुलिस ने लूट के आरोपी पकड़े है। 29 अप्रैल को थाना प्रभारी ने कहा, 12 दिसंबर 2025 को फरियादी राकेश रघुवंशी ग्राम जमरा थाना म्याना से दो बाइक पर आए 4 से 5 युवकों ने मारपीट कर लूट की थी। 13 दिसंबर को आरोपी अनस खान और दो नाबालिगो को पकड़ा था। 28 अप्रैल को नाजीर खान और तौफीक खान को गिरफ्तार कर एक बाइक जप्त की है। दोनों को 29 अप्रैल को जेल भेजा है।