केरेडारी गोलीकांड: पत्नी की हत्या में पति पर आरोप हजारीबाग के केरेडारी में रविवार रात हुई गोलीबारी में मंजू देवी की मौत हो गई, जबकि पति बिकास प्रजापति घायल हुआ। अब परिजनों ने थाना में आवेदन देकर पति पर ही हत्या की साजिश का आरोप लगाया है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।