सिकंदराराऊ: बसई बाबस के क्षेत्र पंचायत सदस्य को पुलिस ने किया हाउस अरेस्ट, अधिकारियों पर लगाए थे भ्रष्टाचार के आरोप
मुख्यमंत्री से शिकायत करने वाले एक भाजपा कार्यकर्ता और क्षेत्र पंचायत सदस्य संजय कुमार जाटव निवासी बसई वाबस को कथित तौर पर पुलिस ने हाउस अरेस्ट कर लिया है। जाटव ने विकास खंड हसायन की क्षेत्र पंचायत की बोर्ड बैठक में अनियमितताओं का आरोप लगाते हुए मुख्यमंत्री से जांच और कार्रवाई की मांग की थी। in