पटेरा: सोजना गांव में नवनिर्मित हाईस्कूल भवन में लैब और कक्षों का लोकार्पण, हटा विधायक ने किया उद्घाटन
Patera, Damoh | Apr 7, 2026 पटेरा ब्लॉक के सोजना गांव में नवनिर्मित हाई स्कूल भवन में तीन लैब और चार कक्षों का लोकार्पण हटा विधायक उमादेवी खटीक के मुख्य आतिथ्य में किया गया,विधायक उमादेवी खटीक ने जनप्रतिनिधियों के साथ फीता काटकर भवन में प्रवेश किया और पूजा अर्चना कर भवन कक्ष और लैब विद्यार्थियों के लिए समर्पित किये,नन्ना कंस्ट्रक्शन पेरवारा द्वारा,123 लाख की लागत से यह निर्माण किया।