जबलपुर: बारिश के साथ बढ़े पीलिया के मामले, विक्टोरिया अस्पताल में रोज आ रहे 2-3 बच्चे; डॉक्टरों ने दी सलाह
मानसून की शुरुआत के साथ ही जिले में पीलिया के मरीजों की संख्या में तेजी से इजाफा हुआ है। विक्टोरिया अस्पताल में भी रोजाना पीलिया से ग्रसित बच्चे इलाज के लिए पहुंच रहे हैं। डॉक्टरों ने मीडिया को जानकारी देते हुए बताया कि बारिश के मौसम में पीने का पानी दूषित हो जाता है और इसी दूषित पानी को पीने से पीलिया का संक्रमण फैलता है। यह बच्चों को सबसे ज्यादा प्रभावित क