कासगंज: अल्लीपुर चौराहे पर मेधावी छात्र-छात्राओं को साइकिल वितरण के लिए किया गया कार्यक्रम का आयोजन
अल्लीपुर चौराहे पर मेधावी छात्र-छात्राओं के लिए साइकिल वितरण समारोह आयोजित हुआ। आयोजन समाजसेवी गौरी शंकर के द्वारा किया गया। समारोह में मेधावी छात्र-छात्राओं को फूल मालाएं पहनाकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में मेधावी छात्रों में हाईस्कूल वर्ग से सोनी ,छात्र ध्रुव कुमार, इंटरमीडिएट वर्ग में गरिमा, और अर्जुन सक्सेना को साइकिलें प्रदान की गईं।