कोंडागांव: बाल गृहों का निरीक्षण करने पहुंचे विधायक और कलेक्टर, बच्चों की सुविधाओं का लिया जायजा
कोंडागांव विधायक लता उसेण्डी ने कलेक्टर नुपूर राशि पन्ना के साथ जिले के बाल गृहों का निरीक्षण कर बच्चों को मिल रही सुविधाओं की जानकारी ली। अधिकारियों ने बालक एवं बालिका गृह पहुंचकर बच्चों से भोजन, शिक्षा, स्वास्थ्य और आवास संबंधी व्यवस्थाओं पर चर्चा की तथा स्वच्छता और बेहतर पढ़ाई पर विशेष ध्यान देने के निर्देश दिए।