देहरादून: वक्फ सम्पतियों के प्रबंधन और पारदर्शिता को बढ़ावा देने के उद्देश्य से उम्मीद पोर्टल होगा लॉन्च
वक्फ संपत्तियों के प्रबंधन और पारदर्शिता को बढ़ावा देने के उद्देश्य से उम्मीद पोर्टल लॉन्च किया जाएगा। उत्तराखंड वक्फ बोर्ड के अध्यक्ष शादाब शम्स ने बताया कि नया वक्फ संशोधन बिल के बाद अब उसके एक कदम और आगे 6 तारीख को देश के केंद्रीय मंत्री अल्पसंख्यक कल्याण मंत्री किरण रिजुजू उस पोर्टल का उद्घाटन करने जा रहे हैं।