देहरादून: एफआरआई के पास हुए हादसे में एक जीप पर गिरा पेड़, एक की मौत और एक घायल
देहरादून में एक बड़ा हादसा हो गया। दअरसल FRI के सामने एक बड़ा पेड़ अचानक गिर गया, जिससे एक व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि एक अन्य गंभीर रूप से घायल हो गया। यह हादसा उस समय हुआ जब पेड़ एक जीप पर आ गिरा। जीप नौगांव की थी और उसमें सवार लोग भी वहीं के थे।वही घटना के बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई और राहत कार्य शुरू किया गया।