देहरादून: कांग्रेस मुख्यालय में कांग्रेस प्रदेश उपाध्यक्ष सूर्यकांत धस्माना ने कहा- राज्य की कानून व्यवस्था चौपट है
कांग्रेस प्रदेश उपाध्यक्ष सूर्यकांत धस्माना ने देहरादून के प्रेमनगर थाना क्षेत्र में देर रात्रि एक युवक की हुई गोली मारकर हत्या के मामले में कहा कि राज्य की कानून व्यवस्था चौपट है.अपराधी बैखोफ होकर किसी भी घटना को अंजाम दे रहे हैं. लेकिन पुलिस प्रशासन का इस ओर कोई ध्यान नहीं है।