देहरादून: ग्राफिक एरा डीम्ड यूनिवर्सिटी का 12वां दीक्षांत समारोह, केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने की शिरकत
देहरादून स्थित ग्राफिक एरा डीम्ड यूनिवर्सिटी का 12वां दीक्षांत समारोह भव्य रूप से आयोजित हुआ। मुख्य अतिथि केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी, सीएम पुष्कर धामी और शिक्षा मंत्री धन सिंह रावत ने समारोह की शोभा बढ़ाई। इस अवसर पर 3142 विद्यार्थियों को डिग्रियां प्रदान की गईं। 46 स्वर्ण, 44 रजत और 46 कांस्य पदक बांटे गए। गडकरी को डॉक्टर ऑफ साइंस की मानद उपाधि दी गई।