Install App
Login
HOME
Delhi
Haryana
Uttar Pradesh
Bihar
Chhattisgarh
Madhya Pradesh
Rajasthan
Jharkhand
Himachal Pradesh
Uttarakhand
Punjab
Andhra Pradesh
Telangana
Tamil Nadu
Karnataka
Maharashtra
Assam
West Bengal
Tripura
Gujarat
Odisha
Kerala
Jansamasya
News
पुलिस
Maharashtra
Bjp
National
Police
Bihar
India
कांग्रेस
Congress
Modi
Delhi
Viral
Crime
Bollywood
दिल्ली
Patna
Breakingnews
Madhya_pradesh
Mp
उत्तरप्रदेश
Nsui
Pmmodi
Rahulgandhi
Uttarpradesh
Haryana
Cricket
Lucknow
Uttarakhand
dpromadhubani
Previous slide
Next slide
जिलाधिकारी आनंद शर्मा की अध्यक्षता में शुक्रवार को समाहरणालय स्थित कार्यालय कक्ष में ‘मेरा युवा भारत (MY Bharat)’ जिला सलाहकार समिति की बैठक आयोजित की गई। #MadhubaniFirst https://t.co/OzGvYm9A2F
31 views |
Madhubani, Bihar
| Jul 17, 2026
#madhubanifirst
MORE NEWS
आयुष ग्राम कार्यक्रम में 200 लोगों का स्वास्थ्य परीक्षण, 50 महिलाओं को किचन गार्डन किट वितरित ~~~~~~~~~~~~~~ मधुबनी, 6 अक्टूबर आयुष ग्राम कार्यक्रम के अंतर्गत मंगलवार को मुरलियाचक, बिस्फी में स्वास्थ्य एवं जन-जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में परसौनी एवं नहास पंचायतों के जनप्रतिनिधियों सहित बड़ी संख्या में स्थानीय ग्रामीणों ने भाग लिया। कार्यक्रम का उद्देश्य ग्रामीण क्षेत्रों में आयुष पद्धति, योग एवं स्वस्थ जीवनशैली के प्रति लोगों को जागरूक करना रहा। इस अवसर पर लगभग 200 लोगों का स्वास्थ्य परीक्षण किया गया तथा चिकित्सकीय परामर्श के उपरांत आवश्यकतानुसार दवाओं का वितरण किया गया। लोगों को स्वस्थ जीवनशैली अपनाने, नियमित योग एवं प्राकृतिक चिकित्सा पद्धतियों के प्रति जागरूक किया गया। कार्यक्रम के दौरान आयोजित योग सत्र में प्रतिभागियों को प्राणायाम एवं विभिन्न योगाभ्यास कराया गया। योग प्रशिक्षकों ने नियमित योगाभ्यास के महत्व की जानकारी देते हुए इसे दैनिक जीवन का हिस्सा बनाने के लिए प्रेरित किया। कार्यक्रम के तहत 50 महिलाओं के बीच किचन गार्डन किट का वितरण किया गया। इसके माध्यम से महिलाओं को अपने घर के आसपास पौष्टिक एवं उपयोगी सब्जियों तथा औषधीय पौधों के उत्पादन के लिए प्रोत्साहित किया गया। इस अवसर पर पंचायतों के जनप्रतिनिधियों को औषधीय पौधे भेंट कर सम्मानित किया गया। साथ ही कार्यक्रम परिसर में वृक्षारोपण भी किया गया। उपस्थित लोगों ने पर्यावरण संरक्षण एवं हरित वातावरण के निर्माण के लिए अधिक से अधिक पौधे लगाने का संकल्प लिया। कार्यक्रम में जनप्रतिनिधियों एवं ग्रामीणों ने आयुष ग्राम की गतिविधियों की सराहना करते हुए स्वास्थ्य, योग, पोषण तथा पर्यावरण संरक्षण से जुड़े प्रयासों को ग्रामीण स्तर तक निरंतर पहुंचाने की आवश्यकता पर बल दिया। कार्यक्रम के माध्यम से स्वस्थ जीवनशैली अपनाने के साथ-साथ प्रकृति एवं पर्यावरण के संरक्षण का संदेश भी दिया गया। #samratChoudhary #CMSamrat #MadhubaniFirst
Madhubani, Bihar | Oct 6, 2026
प्रमंडल स्तरीय विद्यालय खेल प्रतियोगिता 2026-27 के अंतर्गत आयोजित विभिन्न प्रतियोगिता का आयोजन दरभंगा जिला में 05/10/26 से आरंभ हुआ। जिसमें अंडर-14, अंडर-17 एवं अंडर-19 वर्ग में राज्य स्तरीय प्रतियोगिता हेतु मधुबनी जिला के प्रतिभागियों ने ज़िले का गौरव बढ़ाया। अभी तक प्राप्त परिणाम के अनुसार टेबल टेनिस :- U 14 बालिका वर्ग में वैष्णवी कुमारी गोल्ड मेडल प्राप्त कर राज्य स्तरीय प्रतियोगिता के लिए नामित हुए U 14 बालक वर्ग में मनदीप रजत पदक प्राप्त कर राज्य स्तरीय प्रतियोगिता हेतु नामित हुए U 17 बालिका वर्ग में मानसी कुमारी गोल्ड मेडल प्राप्त कर राज्य स्तरीय प्रतियोगिता के लिए नामित हुए U 17 बालक वर्ग में आदित्य कुमार स्वर्ण पदक प्राप्त कर राज्य स्तरीय प्रतियोगिता हेतु नामित हुए U 19 बालिका वर्ग में श्रृष्टि कुमारी गोल्ड मेडल प्राप्त कर राज्य स्तरीय प्रतियोगिता के लिए नामित हुए U 19 बालक वर्ग में शौर्य कुमार रजत पदक प्राप्त कर राज्य स्तरीय प्रतियोगिता हेतु नामित हुए शतरंज:- U 14 बालक वर्ग में मोईन हयात कांस्य पदक प्राप्त कर राज्य स्तरीय प्रतियोगिता के लिए नामित हुए U 17 बालक वर्ग में भानु प्रताप सिंह रजत पदक प्राप्त कर राज्य स्तरीय प्रतियोगिता के लिए नामित हुए U 19 बालक वर्ग में वैभव कुमार झा स्वर्ण पदक प्राप्त कर राज्य स्तरीय प्रतियोगिता के लिए नामित हुए बैडमिंटन:- U 14 बालक में हर्ष झा ने स्वर्ण पदक प्राप्त किया U 14 बालिका में अपर्णा कुमारी ने रजत पदक प्राप्त किया U 17 बालिका में राधा कुमारी ने रजत पदक प्राप्त किया बॉलीवाल:- U 14 बालक वर्ग में मधुबनी ने स्वर्ण पदक प्राप्त किया U 14 बालिका वर्ग में मधुबनी ने रजत पदक प्राप्त किया U 17 बालक वर्ग में मधुबनी ने रजत पदक प्राप्त किया U 17 बालिका वर्ग में मधुबनी ने रजत पदक प्राप्त किया U 19 बालक वर्ग में मधुबनी ने स्वर्ण पदक प्राप्त किया U 19 बालिका वर्ग में मधुबनी ने रजत पदक प्राप्त किया कुश्ती: U-19 भार 57kg में मुरारी कुमार कों रजत पदक कुश्ती, U-17 भार 42-45kg में रोहित कुमार को रजत पदक भार 45-48kg में शिवम कुमार को रजत पदक और प्रवीण कुमार को कांस्य पदक भार 48-51kg में संतोष कुमार को रजत पदक और आदित्य कुमार को कांस्य पदक भार 51-55kg में कुंवर जी को रजत पदक भार 55-60kg में हरेश कुमार को रजत पदक भार 80-92kg में मो॰ इज़हान को स्वर्ण पदक और विनय कुमार को रजत पदक कुश्ती, U-14 भार 35kg में आनन्द कुमार को स्वर्ण पदक और आकाश कुमार को कांस्य पदक भार 35-38kg में सौरभ कुमार को स्वर्ण पदक भार 38-41kg में काशी कुमार को स्वर्ण पदक भार 41-44kg में आशुतोष कुमार को स्वर्ण पदक भार 57-62kg में अभिराज झा को रजत पदक भार 62-68kg में विनय कुमार को स्वर्ण पदक भार 68-75kg में विक्रांत कुमार को स्वर्ण पदक प्राप्त हुआ। टीम प्रभारी के रूप में राघव कुमार गिरी, गजेंद्र कुमार दीनानाथ मिश्रा, शिव नारायण मिश्रा, अजय धारी सिंह, पप्पू यादव, मुकेश पंजियार सहित अन्य टीम प्रभारी ने अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। #samratChoudhary #CMSamrat #MadhubaniFirst
Madhubani, Bihar | Oct 6, 2026
प्रेस विज्ञप्ति भारतीय सरसों अनुसंधान संस्थान, भरतपुर , राजस्थान में किसानों का 5 दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित मधुबनी, 06 अक्टूबर 2026। कृषि प्रौद्योगिकी प्रबंध अभिकरण (आत्मा), मधुबनी के तत्वावधान में किसानों के लिए भारतीय सरसों अनुसंधान संस्थान, भरतपुर (राजस्थान) में दिनांक 05 से 09 अक्टूबर 2026 तक पांच दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है। इस प्रशिक्षण कार्यक्रम में मधुबनी जिले के चयनित किसान प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे हैं। प्रशिक्षण के दौरान किसानों को सरसों एवं अन्य तिलहनी फसलों की उन्नत एवं वैज्ञानिक खेती, उन्नत किस्मों का चयन, गुणवत्तापूर्ण बीज उत्पादन, बीज उपचार, संतुलित उर्वरक एवं पोषक तत्व प्रबंधन, सिंचाई प्रबंधन, कीट एवं रोग प्रबंधन तथा आधुनिक कृषि तकनीकों की जानकारी विशेषज्ञ वैज्ञानिकों द्वारा प्रदान की जा रही है। किसानों को विशेष रूप से कम लागत में अधिक उत्पादन, जल एवं मृदा संरक्षण, समेकित कीट प्रबंधन, कृषि यंत्रीकरण तथा उत्पादन के बाद मूल्य संवर्धन एवं विपणन से संबंधित व्यावहारिक जानकारी भी दी जा रही है। प्रशिक्षण के दौरान किसानों ने संस्थान के वैज्ञानिकों से संवाद कर सरसों उत्पादन से जुड़ी अपनी समस्याओं एवं जिज्ञासाओं का समाधान प्राप्त किया। इस अवसर पर किसानों को बदलते कृषि परिवेश में नई तकनीकों को अपनाने, उन्नत कृषि पद्धतियों का प्रयोग करने तथा तिलहन उत्पादन में आत्मनिर्भरता बढ़ाने के लिए प्रेरित किया गया। प्रशिक्षण का उद्देश्य किसानों की तकनीकी दक्षता में वृद्धि करते हुए उनकी उत्पादन क्षमता एवं आय में वृद्धि करना है। किसानों ने प्रशिक्षण कार्यक्रम को उपयोगी एवं ज्ञानवर्धक बताते हुए कहा कि भारतीय सरसों अनुसंधान संस्थान, भरतपुर में प्राप्त वैज्ञानिक एवं व्यावहारिक जानकारी को वे अपने खेतों में अपनाकर सरसों सहित अन्य तिलहनी फसलों की उत्पादकता बढ़ाने का प्रयास करेंगे। इस प्रशिक्षण कार्यक्रम में जिले के रहिका प्रखंड से श्री अरुण कुमार भंडारी, बाबूबरही से श्री अशोक कुमार यादव ,खजौली प्रखंड से श्री सूर्य नारायण चौधरी , झंझारपुर से श्री राघव चौधरी, बेनीपट्टी से श्री राजकुमार झा सहित जिले के सभी प्रखंडों से किसान श्री बिनोद कुमार, प्रखंड तकनीकी प्रबंधक, एवं श्री देवकी नंदन पाल, सहायक तकनीकी प्रबंधक के नेतृत्व में भाग ले रहे हैं। #samratChoudhary #CMSamrat #MadhubaniFirst
Madhubani, Bihar | Oct 6, 2026
लदनियां प्रखंड के एकहरी में आज आयोजित सहयोग शिविर में जिलाधिकारी, मधुबनी श्री आनंद शर्मा एवं वरीय पुलिस अधीक्षक, मधुबनी श्री योगेंद्र कुमार ने भाग लिया। इस दौरान अधिकारियों ने आमजनों की समस्याओं एवं प्राप्त आवेदनों को सुना तथा संबंधित पदाधिकारियों को समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण निष्पादन के लिए आवश्यक निर्देश दिए। #सहयोगशिविर #Madhubani #DistrictAdministration #EaseOfLiving #ServiceSamvadSamadhan #जनसंवाद #सेवासंकल्पअभियान
Madhubani, Bihar | Oct 6, 2026
जनता की समस्याओं के समाधान के लिए प्रशासन पहुँचा जनता के द्वार सहयोग पोर्टल: जनसमस्या के निदान का सशक्त एवं प्रभावी हथियार, अपील का भी प्रावधान जिले मे सहयोग पोर्टल से 25172 आवेदन प्राप्त एवं 22893 का हुआ निष्पादन जिलाधिकारी के कर कमलों द्वारा चार भूमिहीन परिवारों को वासगीत पर्चा एवं पांच लाभुकों को जन्म-मृत्यु प्रमाण पत्र वितरित डीएम एसएसपी ने लदनिया प्रखंड के एकहरी पंचायत मे आयोजित सहयोग शिविर में की शिरकत ~~~~~~~~~~~~~~ मधुबनी, 6 अक्टूबर 2026 जनता की समस्याओं एवं शिकायतों का त्वरित, पारदर्शी एवं प्रभावी समाधान सुनिश्चित करने के उद्देश्य से जिले के विभिन्न पंचायतों में आयोजित किए जा रहे सहयोग शिविर के क्रम में मंगलवार को लदनिया प्रखंड अंतर्गत एकहरी पंचायत में सहयोग शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में जिला पदाधिकारी श्री आनंद शर्मा एवं वरीय पुलिस अधीक्षक श्री योगेंद्र कुमार सहित जिला एवं प्रखंड स्तरीय पदाधिकारियों ने शिरकत की। जिला पदाधिकारी ने शिविर में उपस्थित ग्रामीणों एवं परिवादियों से सीधे संवाद करते हुए उनकी समस्याओं एवं शिकायतों को गंभीरता एवं संवेदनशीलता के साथ सुना तथा संबंधित अधिकारियों को नियमानुसार समयबद्ध कार्रवाई सुनिश्चित करने का निर्देश दिया। इस अवसर पर शिविर मे उपस्थित जनसमूह को संबोधित करते हुए जिला पदाधिकारी श्री आनंद शर्मा ने कहा कि आम लोगों की समस्याओं के समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण समाधान के लिए सहयोग पोर्टल एक प्रभावी माध्यम है। उन्होंने आम नागरिकों से अपील की कि वे अपनी समस्याओं एवं शिकायतों के समाधान के लिए सहयोग पोर्टल का अधिकाधिक उपयोग करें। उन्होंने बताया कि मधुबनी जिले में सहयोग पोर्टल के माध्यम से अब तक 25,172 आवेदन प्राप्त हुए हैं, जिनमें से 22,893 आवेदनों का निष्पादन किया जा चुका है। जिलाधिकारी ने कहा कि सहयोग पोर्टल पर प्राप्त आवेदन के निष्पादन से यदि कोई आवेदक संतुष्ट नहीं है, तो उसके लिए अपील की व्यवस्था भी है। इससे शिकायतों के समाधान की प्रक्रिया को और अधिक जवाबदेह एवं प्रभावी बनाया गया है। उन्होंने ग्रामीणों से अपील की कि वे अपनी समस्याओं को उचित माध्यम से दर्ज कराएं तथा उपलब्ध प्रशासनिक व्यवस्थाओं का लाभ उठाएं। जिलाधिकारी ने पंचायतवासियों को पंचायत स्तरीय कर्मियों के साथ बेहतर समन्वय बनाए रखने तथा सरकारी योजनाओं एवं सेवाओं का लाभ स्थानीय स्तर पर ही प्राप्त करने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि पंचायत स्तर पर उपलब्ध सुविधाओं का प्रभावी उपयोग होने से आम लोगों को छोटी-छोटी समस्याओं के लिए प्रखंड, अनुमंडल अथवा जिला मुख्यालय का अनावश्यक चक्कर नहीं लगाना पड़ेगा। इससे उनके समय, श्रम एवं पैसे की बचत होगी। जिलाधिकारी के निर्देश पर शिविर मे पंचायत स्तरीय कर्मियों ने बारी बारी से जनता के बीच उपस्थित होकर अपना नाम, पदनाम मोबाइल नंबर तथा दायित्व से उन्हें अवगत कराया। जिलाधिकारी ने पंचायत कर्मियो को पंचायत मे भ्रमण कर आम लोगों को सरकार की विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं एवं सेवाओं की जानकारी देने को कहा। उन्होंने पंचायत सरकार भवन के महत्व को रेखांकित करते हुए कहा कि यह मात्र एक भवन नहीं, बल्कि पंचायतवासियों को स्थानीय स्तर पर सरकारी सेवाएं एवं सुविधाएं उपलब्ध कराने का महत्वपूर्ण माध्यम है। सभी पंचायत स्तरीय कर्मी अपने पंचायत में नियमित रूप से उपस्थित रहकर पूरी तत्परता एवं जवाबदेही के साथ आम लोगों के कार्यों का निष्पादन सुनिश्चित करें। जिलाधिकारी ने कहा कि जरूरतमंद लोगों की समस्याओं के समाधान के लिए जिला प्रशासन पूरी संवेदनशीलता एवं प्रतिबद्धता के साथ कार्य कर रहा है। अभियान बसेरा की चर्चा करते हुए जिलाधिकारी ने बताया कि पात्र एवं योग्य भूमिहीन परिवारों को वास योग्य भूमि उपलब्ध कराने एवं वासगीत पर्चा प्रदान करने के उद्देश्य से 26 से 30 सितंबर तक पांच दिनों का पंचायत स्तर पर विशेष शिविर आयोजित किए गए थे। उन्होंने बताया कि भूमिहीन परिवार वासगीत पर्चा के लिए अंचल कार्यालय अथवा पंचायत स्तर पर आयोजित शिविर में आवेदन कर सकते हैं। इसके लिए जिला मुख्यालय जाने की आवश्यकता नहीं है। प्राप्त आवेदनों की नियमानुसार जांच के बाद पात्र एवं योग्य लाभुकों को वासगीत पर्चा उपलब्ध कराने का प्रावधान है। शिविर के दौरान जिला पदाधिकारी ने उपस्थित अभिभावकों से अपने बच्चों को नियमित रूप से विद्यालय भेजने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि शिक्षा ही वह माध्यम है, जिसके द्वारा बच्चों के जीवन में सकारात्मक परिवर्तन एवं प्रगति लाई जा सकती है। उन्होंने उपस्थित ग्रामीणों से अपने बच्चे-बच्चियों को अनिवार्य रूप से विद्यालय भेजने का संकल्प लेने का आह्वान किया। उन्होंने ग्रामीणों को छोटी-मोटी समस्याओं, आपसी मतभेद एवं स्थानीय विवादों के समाधान के लिए ग्राम कचहरी की व्यवस्था का लाभ उठाने की सलाह दी। उन्होंने कहा कि स्थानीय स्तर पर उपलब्ध वैधानिक संस्थाओं के माध्यम से समस्याओं का समाधान कराने से समय एवं संसाधनों की बचत होगी। इस अवसर पर जिला पदाधिकारी ने एकहरी पंचायत के ग्रामीणों द्वारा दिए गए स्नेह, सम्मान एवं सहयोग के प्रति आभार व्यक्त किया। उन्होंने पंचायत सरकार भवन परिसर में वृक्षारोपण कर पर्यावरण संरक्षण एवं संवर्धन के प्रति लोगों को जागरूक किया। शिविर के दौरान जिला पदाधिकारी के कर-कमलों से अभियान बसेरा के तहत चार भूमिहीन परिवारों को वासगीत पर्चा प्रदान किया गया। वहीं पांच लाभुकों को जन्म एवं मृत्यु प्रमाण पत्र वितरित किए गए। सहयोग शिविर में वरीय पुलिस अधीक्षक श्री योगेंद्र कुमार, सिविल सर्जन डॉ. हरेंद्र कुमार, जयनगर के अनुमंडल पदाधिकारी श्री दीपक कुमार, जिला आपूर्ति पदाधिकारी श्री कुमार दीपक, जिला पशुपालन पदाधिकारी डॉ. संजीव रंजन, मुखिया श्रीमती चंद्रकला देवी सहित विभिन्न विभागों के पदाधिकारी, प्रखंड एवं पंचायत स्तरीय पदाधिकारी-कर्मी तथा पंचायत प्रतिनिधिगण उपस्थित थे। #samratChoudhary #CMSamrat #MadhubaniFirst
Madhubani, Bihar | Oct 6, 2026
माननीय मुख्यमंत्री श्री सम्राट चौधरी जी के कुशल नेतृत्व में पितृपक्ष मेला महासंगम, 2026 के अवसर पर गया जी में देश-विदेश से आने वाले श्रद्धालुओं की सुविधा, सुरक्षा और सुगम यात्रा के लिए विशेष व्यवस्थाएं सुनिश्चित की गई हैं। श्रद्धालुओं की सुविधा और सेवा के लिए गया जी पूरी तरह तैयार है। Samrat Choudhary Department of Tourism, Government of Bihar #PitraPakshaMela #PitraPakshaMela2026 #samratchoudhary #CMSamrat
Madhubani, Bihar | Oct 6, 2026
जिला पदाधिकारी-सह-जिला दंडाधिकारी, मधुबनी श्री आनंद शर्मा की उपस्थिति में आज विशिष्ट दत्तक ग्रहण संस्थान, मधुबनी में आवासित एक बालिका को दत्तक ग्रहण की समस्त वैधानिक एवं अंतिम प्रक्रियाएं पूर्ण करते हुए संयुक्त राज्य अमेरिका (USA) के एक दंपत्ति को विधिवत सुपुर्द किया गया। #MadhubaniFirst
Madhubani, Bihar | Jul 19, 2026
जिलाधिकारी, आनंद शर्मा ने घोघरडीहा प्रखंड के परसा हॉल्ट के समीप भुतही बलान नदी के बांध कटाव स्थल एवं मधेपुर प्रखंड के रहुआ संग्राम से जानकी नगर तक जानेवाली सड़क पर हुए जलजमाव का किया निरीक्षण। #MadhubaniFirst https://t.co/ucA65uGDTP
Madhubani, Bihar | Jul 15, 2026