बरेली: कोतवाली थाना क्षेत्र के सिविल लाइंस निवासी महिला को दबंग दे रहा धमकी और कर रहा ब्लैकमेल, मुकदमा दर्ज
कोतवाली थाना क्षेत्र के सिविल लाइंस की रहने वाली एक महिला ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि दबंग उसको परेशान और ब्लैकमेल करता है। कई बार वह जान से मारने की धमकी और गाली-गलौज भी दे चुका है, जिसकी शिकायत महिला ने थाना पुलिस से की है। थाना पुलिस ने मामले में मुकदमा दर्ज कर आरोपी की तलाश में जुट गई है।