खैरथल: मुंडावर पुलिस की त्वरित कार्रवाई से भैंस चोरी के मामले में चार बदमाश हुए गिरफ्तार
खैरथल तिजारा जिले की मुंडावर पुलिस ने भैंस चोरी के मामले में मात्र एक दिन के अंदर चार स्थानीय बदमाशों की गिरफ्तार कर लिया है। शनिवार शाम 6:00 बजे पुलिस ने बताया की घटना में प्रयुक्त पिकअप वाहन को भी जप्त कर लिया गया है। 21 जून की रात को ग्राम सुंदरवाडी निवासी रामजीलाल प्रजापत की भैंस चोरों ने चुरा ली थी। पुलिस ने नितिन,पंकज,सोनू और गोलू को गिरफ्तार किया है।