भिनगा: लोकसभा चुनाव के दृष्टिगत जनपदीय पुलिस ने अभियान चलाकर शांति भंग करने के आरोप में 08 व्यक्तियों को गिरफ्तार कर किया पाबंद
लोकसभा चुनाव के दृष्टिगत पुलिस अधीक्षक घनश्याम चौरसिया के द्वारा जनपद में अपराध एवं अपराधियों पर अंकुश लगाये जाने और वांछित वारंटी अभियुक्तों की गिरफ्तारी के निर्देश के क्रम में जनपद के विभिन्न थाना क्षेत्रों से शांति भंग करने के आरोप में कुल 08 व्यक्तियों को गिरफ्तार किया गया। पाबंदी हेतु रिपोर्ट भी प्रेषित की गई।