मैनपुरी: मालिखानपुर कंपोजिट विद्यालय में प्रधानाध्यापक द्वारा बच्चों का एडमिशन नहीं किया जा रहा, बच्चों ने डीएम से की शिकायत
एलाऊ क्षेत्र के ग्राम मालिखानपुर कंपोजिट विद्यालय में प्रधानाध्यापक द्वारा नवीन नामांकन ना किए जाने से परेशान लगभग 20 बच्चे जिला मुख्यालय पहुंचे जिन्होंने जिलाधिकारी से प्रधानाध्यापक की शिकायत की उन्होंने बताया कि प्रधानाध्यापक उनका नवीन नामांकन नहीं कर रहे हैं और बच्चों के सामने गालियां भी देते हैं। जिसको लेकर डीएम से शिकायत कर कार्रवाई की मांग की है।