जमुई: बटिया के पास ऑटो की टक्कर से बाइक सवार एक व्यक्ति की हालत गंभीर, सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया
Jamui, Jamui | Apr 15, 2026 बटिया के पास तेज रफ्तार ऑटो वाहन की टक्कर से बाइक सवार एक व्यक्ति बुरी तरह घायल हो गए। सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस द्वारा घटना की जानकारी परिजन को दी गई। इसके बाद परिजन द्वारा घायल व्यक्ति को बुधवार की दोपहर 2:00 बजे इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां गंभीर अवस्था में घायल का इलाज चल रहा है।