बेगूसराय: जिले के 12 परीक्षा केंद्रों पर पॉलिटेक्निक परीक्षा कदाचारमुक्त संपन्न, 702 परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे
जिले के 12 परीक्षा केंद्रों पर आयोजित डिप्लोमा सर्टिफिकेट प्रवेश प्रतियोगिता (पोलटेक्निक) परीक्षा कदाचारमुक्त एवं शांतिपूर्ण वातावरण में सम्पन्न हुई. परीक्षा 11:00 बजे से दोपहर 01:15 बजे तक सम्पन्न हुई. जहां 5,090 परीक्षार्थियों में 4,388 उपस्थित एवं 702 परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे. यह बातें जिला शिक्षा पदाधिकारी राजदेव राम ने शनिवार की शाम 04:00 बजे कही.