बेगूसराय: दहेज हत्या मामले में 2 अभियुक्तों को 10 वर्ष का कारावास, एसपी ने दी जानकारी
बेगूसराय में दहेज हत्या के एक मामले में बेगूसराय न्यायालय ने दो अभियुक्त को 10 वर्ष का कारावास एवं 10 हजार रुपये का अर्थ दंड सुनाया है. इस बात की जानकारी शुक्रवार की शाम 4:00 बजे एसपी मनीष ने प्रेस विज्ञप्ति जारी करते हुए दी. एसपी ने बताया कि जिला अंतर्गत हत्या, दुष्कर्म, अपहरण आदि मामलों में स्पीडी ट्रायल के माध्यम से सजा दिलाई जाती है.