बेगूसराय: विश्व तम्बाकू निषेध दिवस पर सदर अस्पताल से निकाली गई जागरूकता रैली, तम्बाकू न खाने की अपील
विश्व तंबाकू निषेध दिवस पर सदर अस्पताल से शनिवार के दोपहर 12:00 बजे जागरूकता रैली निकाली गई. इस दौरान डॉक्टर एवं स्वास्थ कर्मी मौजूद थे. इस मौके पर संबोधित करते हुए अस्पताल अधीक्षक डॉक्टर संजय कुमार ने कहा कि आज विश्व तंबाकू निषेध दिवस पर सदर अस्पताल से जागरूकता रैली निकाली गई. जो नगरपालिका चौक, नवाब चौक, कैंटीन चौक होते हुए पुनः सदर अस्पताल पहुंची.