किस्को: किस्को मिडिल स्कूल में विद्यार्थियों के लिए दी गई सैकड़ों साइकिल कबाड़ में तब्दील हो रही हैं
किस्को प्रखंड मुख्यालय के बगल पर संचालित मध्य विद्यालय किस्को में 24/2025 का लगभग 500 साइकिल विद्यार्थियों के बीच वितरित किए जाने के बजाय सड़ रहा है। सोमवार दोपहर लगभग 2:30 बजे स्थानीय ग्रामीणों ने बताया कि प्रत्येक साइकिल 04 हजार 500 रूपये के दर से सरकार की ओर से राशि दी गई है। उल्लेखनीय है कि आठवीं कक्षा के विद्यार्थियों के बीच साइकिल का वितरण किया जाना है