किस्को: डटमा गांव निवासी व्यक्ति के ऑटो में अज्ञात ने लगाई आग
किस्को प्रखंड क्षेत्र के डटमा गांव निवासी कमलेश उरांव ने शनिवार दोपहर 12:00 बजे बताया कि उनके घर के बाहर खड़ी सवारी ऑटो में किसी अज्ञात ने आग लगी दी। उन्होंने बताया कि घटना रात लगभग करीब 1 बजे की है। आग के चलते उनकी लगभग डेढ़ लाख रुपए की गाड़ी पूरी तरह जल चुकी है। कमलेश उरांव के शिकायत पर किस्को थाना पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है