किस्को: किस्को औद्योगिक सिलाई केंद्र का केंद्रीय राज्यमंत्री सुरेश गोपी ने किया निरीक्षण, दिया कई निर्देश।
किस्को में स्थापित औद्योगिक सिलाई केंद्र का केंद्रीय राज्यमंत्री सुरेश गोपी ने शुक्रवार दोपहर 2:30 बजे निरीक्षण किया। औद्योगिक सिलाई केंद्र के निरीक्षण के बाद केंद्रीय राज्यमंत्री सुरेश गोपी ने संवाद कार्यक्रम अंतर्गत सिलाई केंद्र में लगे सक्षम स्वयं सहायता समूह की महिलाओं से संवाद किया और विभिन्न कृषि उत्पाद समूहों द्वारा बनाये उत्पादों का अवलोकन किया।