धालभूमगढ़ प्रखंड अंतर्गत नूतनगढ़ पंचायत में शुक्रवार को सुबह 11 बजे आयोजित ‘आपकी योजना, आपकी सरकार, आपके द्वार’ कार्यक्रम में घाटशिला विधायक सोमेश चंद्र सोरेन मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। ग्रामीणों ने पारंपरिक तरीके से उनका गर्मजोशी से स्वागत किया।कार्यक्रम के दौरान विभिन्न सरकारी योजनाओं से जुड़े लाभुकों के बीच परिसंपत्तियों का वितरण किया गया।