कटिहार: समाहरणालय में एसपी ने पदभार ग्रहण किया, अपराध पर अंकुश लगाना पहली प्राथमिकता
सोमवार सुबह 11 बजे नए एसपी शिखर चौधरी ने समाहरणालय स्थित कार्यालय में पदभार ग्रहण किया। जहां पुलिस पदाधिकारी के द्वारा उनको बुके देकर स्वागत किया गया। इसके पश्चात मीडिया से रूबरू होते हुए नए एसपी ने कहा उनकी पहली प्राथमिकता अपराध पर अंकुश लगाना है। इसके अलावा ट्रैफिक व्यवस्था नशा के खिलाफ कार्रवाई करना है। महिलाओं की सुरक्षा को लेकर विशेष ध्यान रखा जाएगा।