कटिहार: अमदाबाद में पानी से भरे गड्ढे में डूबने से ढाई साल के बच्चे की मौत, शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया
सोमवार की शाम 5 बाजे ढाई साल के बच्चे के शव का पोस्टमार्टम कराने परिजन सदाफल पहुंचे थे। जिसकी डूब कर मौत हुई थी। मृतक मो सीफू के परिजन ने बताया कि घर के सभी सदस्य अपने-अपने काम में मग्न थे और बच्चा आंगन में खेल रहा था। थोड़ी देर बाद बच्चा आंगन से गायब हो गया। सभी लोग बच्चे को ढूंढने लगे। इसी दौरान चापाकल के पास पानी से भरे गड्ढे में बच्चा मिला।