कटिहार: घर में खेलते समय नाबालिग को जहरीले सांप ने काटा, इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती, परिजन चिंतित
चरवाहा विद्यालय के समीप घर मे खेलने के दौरान नाबालिग को जहरीले साँप ने डंस लिया । यह मामला शाम साढ़े छह बजे का है। पीड़ित को इलाज के लिए मनिहारी अनुमंडलीय अस्पताल में भर्ती कराया गया जहाँ चिकित्सकों ने प्राथमिक इलाज के बाद पीड़ित को बेहतर इलाज के लिए हायर सेंटर रेफर कर दिया। फिलहाल , पीड़ित का सदर अस्पताल में चिकित्सकों की देखरेख में इलाज चल रहा है ।