मोहम्मदगंज: रिमझिम बारिश से धान की फसल को मिली संजीवनी, धनरोपनी कार्य में आई तेजी
मौसम के बदले मिजाज और रुक-रुक कर हो रही रिमझिम बारिश से मोहम्मदगंज क्षेत्र के किसानों के चेहरे पर खुशी लौटने लगी है। बारिश के बाद खेतों में पर्याप्त नमी आने से किसान खेती कार्य के साथ धनरोपनी में जुट गए हैं। सोमवार से क्षेत्र के विभिन्न इलाकों में रुक-रुक कर बारिश हो रही है। मंगलवार को अहले सुबह से बारिश का दौर जारी रहा, जबकि बुधवार को भी रिमझिम बारिश हुई।