रामगढ़ पचवारा: रामगढ़ पचवारा ब्लॉक शिक्षा अधिकारी ने पीपली पातलवास में विद्यालय का किया अवलोकन
बुधवार को ब्लॉक शिक्षा अधिकारी मुरारी लाल जांगिड़ ने राज़कीय प्राथमिक विद्यालय मुख्य आबादी पीपली पातलवास का अवलोकन किया। उन्होंने कक्षा 1 से 5वीं तक के छात्रों से शिक्षण संबंधित सवाल किए। इस दौरान छोटे बच्चों से वर्णमालाओं सहित आदि अक्षरों की पहचान के बारे में पूछने पर सभी बच्चों ने अच्छे से सही जवाब दिए।