रामगढ़ पचवारा: व्यासों का नोहरा में स्वीप टीम के नेतृत्व में मतदाता जागरूकता कार्यक्रम हुआ आयोजित
व्यासों का नोहरा में गुरुवार को रामगढ़ पचवारा स्वीप टीम के नेतृत्व में मतदाता जागरूकता कार्यक्रम आयोजित हुआ। स्वीप टीम द्वारा "जागो जागो रे मतदाता घर से निकलो रे मतदाता" गीत के माध्यम से मतदाताओं को जागरूक कर शत-प्रतिशत मतदान करने का आह्वान किया। स्वीप कार्यक्रम के दौरान नव मतदाता समेत अनेकों मतदाताओं ने शत-प्रतिशत मतदान करने का संकल्प लिया।