शाहनगर: कुनिया जंगल में गौवंश तस्करी का भंडाफोड़: यूथ कांग्रेस अध्यक्ष शुभम रजक सहित 40 लोगों ने 200 गौवंश छुड़ाए
जिले के शाहनगर थाना क्षेत्र और मैहर जिले की सीमा से लगे कुनिया के जंगल में शनिवार देर रात करीब 11 बजे एक बड़ी कार्रवाई सामने आई, जहां यूथ कांग्रेस अध्यक्ष शुभम रजक के नेतृत्व में करीब 40 समाजसेवियों ने मुखबिर की सूचना पर छापा मारते हुए लगभग 200 नग गौवंश को क्रूरता पूर्वक बंधे हुए हालत में बरामद किया।