हज़ारीबाग: सदर विधायक प्रदीप प्रसाद ने किया मिशन ग्राउंड के सौंदर्यीकरण कार्य का निरीक्षण
हजारीबाग सदर विधायक प्रदीप प्रसाद ने मिशन ग्राउंड के सुंदरीकरण कार्य की प्रगति का जायजा लेने के लिए बुधवार को पुनः निरीक्षण किया। इस अवसर पर उन्होंने सरना समिति के अध्यक्ष एवं अन्य सदस्यों के साथ बैठक कर विकास कार्यों पर चर्चा की और क्षेत्र में किए जा रहे सुधार कार्यों की समीक्षा की गई।