हज़ारीबाग: मुनि श्री 108 पूज्य सागर जी महाराज और मुनि श्री 108 अतुल सागर जी महाराज का हजारीबाग़ में मंगल विहार
संत शिरोमणि आचार्य श्री 108 विद्या सागर जी महाराज के परम प्रभावक शिष्य परम पूज्य मुनि श्री 108 पूज्य सागर जी महाराज और पूज्य मुनि श्री 108 अतुल सागर जी महाराज का मंगल विहार हजारीबाग की पावन धरा से हुआ। विहार के पूर्व मुनि श्री ने अपना मंगल आशीर्वचन दिया और सबके लिए मंगल कामना की। मुनि श्री के बढ़ते कदम ईसरी होते हुए सम्मेद शिखरजी (पारस नाथ) की ओर चल रहा है ।