हज़ारीबाग: जम्मू-कश्मीर में एलओसी पर IED विस्फोट में दो जवान शहीद, हजारीबाग के कैप्टन करमजीत सिंह बक्शी भी शामिल
जम्मू कश्मीर में एलओसी के पास IED ब्लास्ट 2 जवान शहीद हो गये। शहीद जवान में एक हजारीबाग के करमजीत सिंह बक्शी उर्फ पुनीत है l बता दें कि शहीद करमजीत सिंह बक्शी पिता अजिंनदर सिंह बक्शी, माता नीलू बक्शी के बड़े पुत्र हैं । जिनका हजारीबाग में एक रेस्टोरेंट है । वहीं उनका मकान शहर के जुलु पार्क इलाक़े में है ।